फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हैदराबाद की फ्लाइट 15 तक निरस्त, स्पाइस जेट की मुंबई फ्लाइट मंगलवार को अचानक निरस्त

Wed, 01 Dec 2021 01:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

हैदराबाद से कानपुर के बीच चलने वाली फ्लाइट 15 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। अफसरों के मुताबिक सर्दी के मौसम में कानपुर से चलने वाली फ्लाइटें बेपटरी हो जाती हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो की हैदराबाद की फ्लाइट एक से 15 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी को इसकी जानकारी विमान कंपनी ने दे दी है। मंगलवार को स्पाइस जेट की मुंबई से कानपुर आने वाली फ्लाइट भी अचानक निरस्त कर दी गई। इससे तमाम यात्रियों को एयरपोर्ट से मायूस होकर बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


इंडिगो की हैदराबाद से कानपुर के बीच चलने वाली फ्लाइट दोपहर दो बजे आती है और 2:30 बजे चकेरी से हैदराबाद के लिए उड़ान भरती है। इस फ्लाइट में यात्री लोड कम रहता है। कुछ तकनीकी दिक्कतों के मद्देनजर फ्लाइट को 15 दिसंबर तक निरस्त करने का फैसला हुआ है। अफसरों के मुताबिक सर्दी के मौसम में कानपुर से चलने वाली फ्लाइटें बेपटरी हो जाती हैं।
 
अब इंडिगो की सप्ताह में छह दिन ही फ्लाइटें
विमान कंपनी इंडिगो ने नवंबर से इंडिगो की तीन शहरों मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद की शुरू हुई फ्लाइटें सप्ताह में सोमवार से शनिवार तक ही है। उद्घाटन मौके पर इन फ्लाइटों को सातों दिन चलाने की बात कही गई थी। यह जानकारी विमान कंपनी के अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें