फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चौथी पर गई पत्नी से पति बोला- हम मर जाएंगे और दे दी जान, जवाब मिला- 13वीं की तारीख बता देना, जांच शुरू

Fri, 29 Aug 2025 02:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: छावनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी से फोन पर विवाद होने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की शादी डेढ़ महीने पहले ही हुई थी और पत्नी चौथी में जाने के बाद वापस नहीं लौटी थी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के छावनी थाना क्षेत्र में पत्नी के चौथी पर जाने के बाद वापस न लौटने पर गुरुवार रात पत्नी से फोन पर मर जाने की बात कहकर बात करते–करते फंदा लगाकर जान दे दी। डेढ़ माह पहले युवक की आजमगढ़ की युवती से शादी हुई थी। परिजनों ने घटना की जानकारी मृतक की पत्नी को दी, तो वह फोन पर बोली कि जिस दिन तेरहवीं हो बता देना आ जाएंगे। 

विज्ञापन

छावनी के संजय नगर खलवा निवासी विजय (28) मेस्टन रोड में एक कपड़े की दुकान में काम करते थे। उनका बड़े भाई सूरज और छोटा ब्रजेश है। चचेरे भाई सत्यवीर ने बताया कि डेढ़ माह पहले विजय की शादी आजमगढ़ के मालिकपुर गांव निवासी शालू के से हुई थी। 21 जुलाई को शालू के परिजन उसे चौथी में विदा करा ले गए थे, जिसके बाद से वह वापस नहीं आई।

घटना की जानकारी देता मृतक विजय का चचेरा भाई सत्यवीर। - फोटो : amar ujala
फोन पर होने लगा था विवाद
बताया कि कई बार उसे फोन कर आने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। 27 अगस्त की शाम सूरज की पत्नी कंचन बेटे को डॉक्टर को दिखाने ग्वालटोली गई थी। इस दौरान विजय घर पर अकेला था। विजय ने पत्नी को फोन कर घर आने को कहा, तो दोनों में विवाद होने लगा। इस दौरान विजय ने पत्नी को धमकी दी कि अगर वापस नहीं आई, तो जिंदा नहीं पाओगी।
विज्ञापन

कानपुर पोस्टमार्टम हाउस - फोटो : amar ujala
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजनों के अनुसार जिस पर पत्नी ने चार से 10 सितंबर के बीच आने के लिए मना कर दिया। फोन पर बातचीत करते–करते विजय ने फंदे से लटक कर जान दे दी। कंचन वापस लौटी, तो दरवाजा नहीं खुला। इस पर पड़ोसियों  को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस में दरवाजा तोड़ा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें