फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पत्नी की बेवफाई से अवसादग्रस्त पति ने फंदा लगाकर दी जान, महिला के देवर से थे संबंध

Sat, 26 Oct 2024 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: देवर से पत्नी के अवैध संबंध के चलते अवसाद में चल रहे पति ने मौत को गले लगा लिया। आत्मग्लानि में देवर भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचेंडी क्षेत्र में पत्नी की बेवफाई से अवसाद में चल रहे पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई का आरोप था कि मृतक की पत्नी के साथ सबसे छोटे भाई के संबंध थे। दोनों को उसने पकड़ा भी था। सबसे छोटे भाई ने भी आत्मग्लानि में ट्रेन के आगे कूदकर इसी साल जुलाई में जान दे दी थी।
विज्ञापन


सचेंडी के एक गांव निवासी 40 वर्षीय युवक का शव घर में ही कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। घटना के दौरान घर पर पत्नी, बड़ा भाई व एक छोटा भाई मौजूद था। परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह युवक कमरे के बाहर देर तक नहीं आया, तो शंका हुई। परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तब घटना का पता चला। परिजनों ने बताया कि सबसे छोटे भाई के मृतक की पत्नी से संबंध हो गए थे। इसकी जानकारी उसके पति को हो गई थी। इसको लेकर घर में विवाद हुआ था।

परिजनों का कहना था कि इसी बात को लेकर छोटे भाई ने जान दे दी थी। बाद में पिता की 15 अगस्त को बीमारी से मौत हो गई थी। पत्नी की बेवफाई के कारण युवक अंदर ही अंदर घुटता रहा और अवसाद में चला गया। सचेंडी पुलिस का कहना था कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें