फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शराब के नशे में पति ने पत्नी को पीटा, सुबह फंदे पर लटका मिली महिला का शव, फरार आरोपी की तलाश

Fri, 18 Sep 2026 05:00 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गोविंद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दबौली गांव में गुरुवार रात पति की बेरहमी से पिटाई के बाद पत्नी का शव शुक्रवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। बेटी द्वारा मां का शव देखने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। मायके पक्ष ने शराब के आदी पति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया है। वहीं वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दबौली गांव में गुरुवार रात पति की पीटने के बाद सन्नो साहू (38) का शव शुक्रवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। बेटी आराध्या ने मां का शव देखा तो चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से जांच कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। घटना के बाद से पति फरार है।

विज्ञापन

साढ़ क्षेत्र के सिरोह सराय गांव निवासी भाई अमोद के मुताबिक, उनकी बहन सन्नो की शादी वर्ष 2012 में दबौली निवासी विनोद साहू से हुई थी। दंपती की दो बेटियां हैं। आरोप है कि विनोद शराब का आदी है और शादी के कुछ समय बाद से ही सन्नो के साथ मारपीट करता था। कई बार शिकायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता कराया गया, लेकिन मारपीट का सिलसिला नहीं थमा।

विज्ञापन

फरार पति की तलाश में जुटी टीमें
परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात भी विनोद शराब के नशे में घर पहुंचा और सन्नो के साथ पिटाई की। बेटी आराध्या ने फोन कर मायके वालों को इसकी जानकारी दी थी। शुक्रवार तड़के आराध्या दूसरे कमरे में गई तो मां का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। गोविंद नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें