फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गद्दा गोदाम में लगी भीषण आग, साढ़े चार लाख के गद्दे, दो ट्रैक्टर और ईको स्पोर्ट्स कार जली

Sun, 15 Jan 2023 10:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर के बिठूर क्षेत्र में गद्दा गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। 3 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का करण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
गद्दा गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के गंगपुर चकबदा में शनिवार आधी रात के बाद गद्दा गोदाम में आग लग गयी। देर रात दो गाड़ियां बिल्हौर अग्निशमन केंद्र और एक गाड़ी फजलगंज अग्निशमन केंद्र से मौके पर पहुंची और करीब 3 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से करीब साढ़े चार लाख रूपये के गद्दे के आलावा गोदाम में खड़े दो ट्रैक्टर और एक ईको स्पोर्ट्स कार भी जल गयी।

विज्ञापन


करीब 15 लाख का नुकसान हुआ। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका। गंगपुर चकबदा निवासी भाजपा नेता भैय्यन दुबे ने अपना गोदाम कल्याणपुर निवासी सौरव गुप्ता को किराए पर दे रखा है। जिसमें सौरव ने गद्दा गोदाम बना रखा है। सौरव के मुताबिक करीब साढ़े चार लाख रूपये का माल गद्दा गोदाम में था और केयरटेकर अपने गांव खिचड़ी के लिए छुट्टी लेकर गया था और गोदाम में कोई नहीं था।

गोदाम में ही भाजपा नेता भैय्यन दुबे के दो ट्रैक्टर और एक ईको स्पोर्ट्स कार भी खड़ी थी। विकराल आग की चपेट में आने से दोनों ट्रैक्टर और कार भी जल गई। गोदाम का टीन शेड और लोहे के एंगल आग की वजह से टेड़े हो गए और गोदाम की पक्की दीवारी भी चटक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें