फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : बदमाशों ने पान मसाला लदा लोडर लूटा, चालक व क्लीनर को बांधकर सड़क किनारे डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बारा गांव में पानी टंकी के पास बदमाशों ने शनिवार की भोर तमंचा दिखाकर पान मसाला से लदा लोडर लूट लिया। इस दौरान चालक व क्लीनर को बंधक बनाकर मौके पर छोड़ गए।
विज्ञापन

मार्ग से गुजरे लोगों ने दोनों को बंधन मुक्त कराया। लोडर में करीब तीन लाख रुपये का पान मसाला लदा था। जानकारी पर देर शाम आईजी व एसपी ने घटनास्थल पर जांच की।
बारा में टोल प्लाजा से पहले गांव से होकर रास्ता हाईवे पर टोल से आगे मिलता है। टोल टैक्स बचाने के लिए कई बार वाहन सवार इसी रास्ते से निकलते हैं। बारा के मजरा परनामिनपुरवा के पास मार्ग काफी सूनसान है।
विज्ञापन

बिधनू कानपुर निवासी पंकज क्लीनर हिमांशु के साथ कानपुर से एक कंपनी का पान मसाला लोडर से लादकर शनिवार की भोर पुखरायां जा रहा था। परनामिनपुरवा के रास्ते पर पहुंचने पर तीन बदमाशों ने लोडर रोकवा लिया।
इसके बाद तमंचा दिखाकर पंकज व हिमांशु को रस्सी से बांध कर सड़क किनारे खेत में डाल दिया और लोडर लेकर भाग गए। कुछ समय बाद मार्ग से गुजरे लोगों ने बंधक बने चालक व परिचालक को खोला।
जानकारी पाकर देर शाम आईजी प्रशांत कुमार व एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना स्थल का जायजा लिया। चालक व क्लीनर से पूछताछ की। बदमाशों की धरपकड़ के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें