मेट्रो के प्रति लोगों में छठवें दिन भी उत्साह देखने को मिला। 21 हजार यात्रियों ने सफर किया। यात्रियों से मास्क लगाने की अपील भी की जाती रही। मेट्रो प्रशासन ने तीन हजार यात्रियों को नि:शुल्क मास्क बांटे। फिर भी ट्रेनों और स्टेशनों पर तमाम लोग बगैर मास्क नजर आए।
मास्क उतारकर सेल्फी भी ली। इससे संक्रमण फैलने का खतरा है। इसे देखते हुए यात्रियों से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की गई। यूपीएमआरसी के डीजीएम (पीआर) पंचानन मिश्रा ने बताया कि सभी मेट्रो स्टेशनों पर कोविड प्रोटोकाल के प्रति जागरूक करने वाले स्टीकर लगाए गए हैं। लोगों से अपील की जा रही कि बुखार है तो स्टेशन न आएं।
अल्ट्रावॉयलेट लैंप से मेट्रो ट्रेनों का सैनिटाइजेशन
सुबह छह बजे से रात 10 बजे के बीच मेट्रो के संचालन के दौरान टर्मिनल स्टेशन (आईआईटी और मोतीझील) पर सर्फाई होती है। रात में गुरुदेव चौराहे के पास स्थित मेट्रो डिपो में मेंटेनेंस के दौरान ट्रेनों को अल्ट्रा वॉयलेट लैंप के माध्यम से सैनिटाइज किया जाता है। सुुबह ट्रैक पर आते समय भी यूवी लैंप से सैनिटाइजेशन किया जाता है।