फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर को 14629 करोड़ की योजनाओं की सौगात देने आ रहे गडकरी, बदलेगी शहर की तस्वीर

Tue, 04 Jan 2022 09:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
Nitin Gadkari - फोटो : PTI
विज्ञापन
भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पांच जनवरी को 14629 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देने आ रहे हैं। इन योजनाओं से शहर के साथ ही दूसरे जिलों के लोग भी लाभान्वित होंगे। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे, रामादेवी-गोल चौराहा फ्लाईओवर सहित चार परियोजनाओं के निर्माण को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन


बहुप्रतीक्षित रिंग रोड और कानपुर-कबरई समानांतर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की घोषणा भी कर सकते हैं। सोमवार को इसका पता चलते ही एनएचएआई और एनएच पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भूतल परिवहन मंत्री हेलीकॉप्टर से सुबह 10 बजे संजय वन में बने हैलीपैड में उतरेंगे। वहां से बाबूपुरवा न्यू सेंट्रल पार्क पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।

सांसद सत्यदेव पचौरी ने बताया कि नितिन गडकरी को पहले वर्चुअल तरीके से लोकार्पण और शिलान्यास करना था, उनके आग्रह पर वे यहां आने के लिए तैयार हो गए। जिन विकास कार्यों की सौगात देंगे, उनसे उन्नाव, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, आगरा, इटावा, कन्नौज आदि जिलों के लाखों लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


इन विकास कार्यों का होगा लोकार्पण
कार्य का नाम                                लागत (करोड़ में)    किलोमीटर        योजना का लाभ
झकरकटी समानांतर पुल का लोकार्पण    108                    1.2                जीटी रोड पर जाम से निजात
कानपुर-अलीगढ़ रोड पर नवीगंज में चौड़ीकरण    2304  45            जाम से निजात
कानपुर-अलीगढ़ रोड पर भदरस के आसपास चौड़ीकरण    2504  61            जाम से निजात
आगरा-इटावा बाईपास राजमार्ग-2    3490 124                     जाम से निजात, वायु प्रदूषण में कमी

इन विकास कार्यों की करेंगे शुरुआत
कार्य का नाम                                लागत (करोड़ में)    किलोमीटर    योजना का लाभ 
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे             4700                     63            नगर, उन्नाव, लखनऊ
रामादेवी से गोल चौराहा तक एलीवेटेड पुल    1000            10        जीटी रोड पर जाम से निजात 
हरदोई से कन्नौज तक हाईवे की मरम्मत    17                    22             हरदोई, कन्नौज, सीतापुर 
सीतापुर से कुरैन तक एनएच चौड़ीकरण    506                39            सीतापुर, हरदोई     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें