फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हुड़दंगियों ने डॉक्टर दंपती की कार रोकी, पत्नी से छेड़छाड़ व पति की नाक तोड़ी, चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Mar 2024 09:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
होली में हुड़दंगियों ने कई जगह उपद्रव किया। नजीराबाद इलाके में डॉक्टर दंपती से अभद्रता की। कार रुकवाकर पत्नी से छेड़छाड़ की, विरोध करने पर पति की नाक तोड़ दी। तमंचा दिखाकर दहशत फैलाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नजीराबाद के लाजपतनगर में रहने वाली 35 वर्षीय महिला डॉक्टर ने बताया कि 24 मार्च की रात 11:40 बजे वे डॉक्टर पति संग कार से क्षेत्र में स्थित एक निजी नर्सिंगहोम की तरफ से हवेली रेस्टोरेंट की तरफ जा रही थींं। हवेली से पहले रास्ते में रखी होलिका के पास कुछ युवक डांस कर रहे थे। जब कार का हार्न बजाया तो एक युवक सामने आकर अश्लील हरकते करने लगा। लोग उसे अजय के नाम से बुला रहे थे। पति के विरोध करने पर तमंचा दिखाकर डराने लगा।

उसके साथ 10-12 युवक और थे। सभी ने जबरदस्ती घेरकर कार का शीशा खुलवा लिया और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने में मारपीट शुरू कर दी। इसमें पति की नाक में फ्रैक्चर हो गया। खून बहता देख गाली गलौज करते हुए भाग गए। महिला डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने अजय और 10-12 अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, गाली-गलौज आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरापी अजय समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें