फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भाजपा पार्षद अभिषेक गुप्ता समेत सात की हिस्ट्रीशीट खुली, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

Thu, 28 Aug 2025 10:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

भाजपा पार्षद समेत सात की हिस्ट्रीशीट खुली। पार्षद अभिषेक पर सात मामले दर्ज हैं। केडीए से मकान गिरवाने और सील कराने का डर दिखाकर रंगदारी मांगने का आरोप है।
विज्ञापन
पार्षद अभिषेक गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौक सराफा का भाजपा पार्षद अभिषेक गुप्ता 'मोनू' हिस्ट्रीशीटर हो गया है। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को उसकी 01 नंबर हिस्ट्रीशीट खोली है। पार्षद पर कोतवाली में छह और ग्वालटोली में एक मामला दर्ज है। उस पर लाखों रुपये की रंगदारी मांगने, धमकाने और मारपीट करने आदि के आरोप लगे हैं। इसके साथ ही छह अन्य की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि शिवाला स्थित नारियल बाजार निवासी अभिषेक गुप्ता इलाके में भय व आतंक फैलाकर रंगदारी वसूलता है। इसी कारण हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की गई है। जुलाई में 11 दिन के भीतर इस पार्षद के खिलाफ रंगदारी मांगने के तीन मामले दर्ज हुए थे। इनमें मकान पर कब्जा करने के साथ ही केडीए से सील करवाने आदि की धमकी देकर वसूली करने के आरोप हैं।

छह जुलाई को शमीम अख्तर ने मकान सील कराने और गिरवाने की धमकी देकर चार लाख की रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में उसके भाई अधिवक्ता राहुल गुप्ता को भी आरोपी बनाया था। सात जुलाई को उसकी चाची नीरा गुप्ता ने पार्षद पर मकान कब्जाने और छज्जा बनवाने के एवज में 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

दीनू उपाध्याय को मिठाई खिलाता पार्षद अभिषेक - फोटो : अमर उजाला
17 जुलाई को सराफ कुलदीप सिंह ने मकान गिरवाने की धमकी देकर दस लाख की रंगदारी मांगने की रिपोर्ट लिखाई थी। इससे पहले मई 2023 में इटावा बाजार के शशांक तिवारी ने अभिषेक पर साथियों संग हमला करने का आरोप लगा रिपोर्ट लिखाई थी। इससे पहले वर्ष 2017 में कोतवाली में बलवा, मारपीट, धमकाने और वर्ष 2012 में थाना ग्वालटोली में बलवा, लूट, जानलेवा हमले का प्रयास की रिपोर्ट दर्ज है। वर्ष 2009 में कोतवाली में धमकाने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है।

 

शानू लफ्फाज - फोटो : अमर उजाला
इन शातिरों की भी खुली हिस्ट्रीशीट
- वसूलीबाज कमलेश फाइटर का करीबी बेकनगंज थानाक्षेत्र के हीरामनपुरवा निवासी शानू लफ्फाज उर्फ मोहम्मद शहनवाज की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। स्वरूपनगर और चमनगंज थाने से उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई तक हो चुकी है। उस पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं वाले 14 मुकदमे दर्ज हैं।

 

शिवा उर्फ रौनी - फोटो : अमर उजाला
- नवाबगंज के बनियापुरवा निवासी शिवा उर्फ रौनी पर बलवा, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास और लूट के नौ मामले दर्ज हैं। उन्नाव में लूट का मुकदमा दर्ज होने के साथ ही वह गैंगस्टर भी है। अब नवाबगंज थाने में हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
- रामबाग निवासी हर्ष गौतम उर्फ राज की भी हिस्ट्रीशीट खोली है। उसके खिलाफ छह आपराधिक मुकदमे हैं। पुलिस के अनुसार हर्ष पेशेवर चोर है।
 

रवि गौतम - फोटो : अमर उजाला
- स्वरूपनगर थानाक्षेत्र के बेनाझाबर भट्ठा निवासी रवि गौतम के खिलाफ स्वरूपनगर थाने में चोरी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम समेत आधा दर्जन मुकदमे हैं।
 
विज्ञापन

वस्साफ उर्फ वशाफ - फोटो : अमर उजाला
- रायपुरवा थानाक्षेत्र के तलउवा मंडी निवासी वस्साफ उर्फ वशाफ के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व अपहरण समेत पांच मामले दर्ज हैं। वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। इसके चलते हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
- बजरिया थानाक्षेत्र के कर्नलगंज निवासी रवींद्र के खिलाफ मादक पदार्थ की तस्करी, घर में घुसकर मारपीट, आबकारी अधिनियम समेत नौ गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें