फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दीनू की जमानत अर्जी पर सुनवाई 27 को, वापस ले ली गई थी अग्रिम जमानत अर्जी, ये थी वजह

Sat, 24 May 2025 03:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kapur News: डीजीसी दिलीप अवस्थी ने बताया कि बाकी चारों अर्जियों पर सुनवाई 27 मई को होगी। बताया कि संजय को निचली अदालत से जमानत मिल जाने के कारण उसकी ओर से अग्रिम जमानत अर्जी वापस ले ली गई।
विज्ञापन
कस्टडी रिमांड में दीनू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपी अधिवक्ता धीरज उपाध्याय उर्फ दीनू की जमानत अर्जी पर अगली सुनवाई 27 मई को होगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट 52 के न्यायाधीश राहुल सिंह की अदालत में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान दीनू के अधिवक्ता के बाहर जाने की बात कहते हुए एक प्रार्थना पत्र कोर्ट में देकर समय की मांग की गई। इस पर एडीजीसी जितेंद्र कुमार पांडेय व अधिवक्ता संदीप शुक्ला ने आपत्ति जताई हालांकि कोर्ट ने सुनवाई के लिए 27 मई की तारीख तय कर दी।

विज्ञापन

वहीं जेड स्क्वायर में हुई मारपीट मामले में आरोपी दीनू के भाई संजय उपाध्याय, भतीजे मनु उपाध्याय के अलावा दो सगे भाई नीरज दुबे व धीरज दुबे और विक्रांत उर्फ विक्की की ओर से अग्रिम जमानत अर्जियां दाखिल की गई थीं। पांचों अर्जियों की सुनवाई अपर जिला जज 11 की अदालत में होनी थी। संजय को निचली अदालत से जमानत मिल जाने के कारण उसकी ओर से अग्रिम जमानत अर्जी वापस ले ली गई। डीजीसी दिलीप अवस्थी ने बताया कि बाकी चारों अर्जियों पर सुनवाई 27 मई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें