फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मकनपुर मैदान में जगह-जगह कूड़े के ढेर, गंदगी और दुर्गंध से रहवासी परेशान, बीडीओ बोले- कराई जाएगी सफाई

Fri, 02 Oct 2026 12:51 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिल्हौर ब्लॉक स्थित मकनपुर मेला मैदान में सफाई व्यवस्था की अनदेखी के चलते जगह-जगह कूड़े के अंबार लगे हुए हैं। उर्स और बसंत मेले के समापन के बाद भी नियमित सफाई न होने से प्लास्टिक, कागज व खाद्य अवशेष सड़ रहे हैं, जिससे उठ रही बदबू से ग्रामीणों व राहगीरों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन
मकनपुर मेला मैदान में कूड़े के ढेर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिल्हौर ब्लॉक के मकनपुर स्थित मेला मैदान में सफाई व्यवस्था की अनदेखी के चलते जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। मेला समाप्त होने के बाद सफाई नहीं होने से कूड़ा कई दिनों तक मैदान में पड़ा रहता है। कूड़ा सड़ने से दुर्गंध फैलने लगी है, जिससे आसपास के लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

मकनपुर में साल में दो प्रमुख मेले उर्स और बसंत मेला आयोजित होते हैं। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दुकानदार पहुंचते हैं। कई दिनों तक चलने वाले मेले के दौरान खाने-पीने की सामग्री, प्लास्टिक, कागज और अन्य कचरा मैदान में जमा हो जाता है।

http://



मेला समाप्त होने के बाद नहीं होती नियमित सफाई

मेला खत्म होने के बाद दुकानदार और श्रद्धालु अपने-अपने स्थानों से चले जाते हैं, लेकिन मैदान में पड़ा कूड़ा जस का तस रह जाता है। स्थानीय निवासी आरिफ और अलीम ने बताया कि मेला समाप्त होने के बाद मैदान की नियमित सफाई नहीं होती।
विज्ञापन

टीम भेजकर कराई जाएगी साफ-सफाई
कई जगह कूड़ा सड़ने के कारण दुर्गंध फैल रही है। लोगों ने मेला मैदान की तत्काल सफाई कराने और भविष्य में मेले के दौरान कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था कराने की मांग की है। कार्यवाहक बीडीओ देवी दयाल ने बताया कि टीम भेजकर मेला मैदान की साफ-सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें