फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चोरी-छिपे मिट्टी ले जा रहे डंपर का डाला खुला, फिसलन से यातायात हुआ बाधित, जेसीबी से चला सफाई अभियान

Fri, 02 Oct 2026 12:32 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी पावर हाउस प्लांट से चोरी-छिपे मिट्टी ले जा रहे एक डंपर का डाला देर रात अचानक खुल गया, जिससे राख युक्त मिट्टी मुख्य सड़क पर फैल गई। सड़क पर फिसलन से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पावर हाउस प्रशासन ने जेसीबी मशीनों से मिट्टी हटवाने का काम शुरू कराया।
विज्ञापन
सड़क पर फैली मिट्टी को हटाती जेसीबी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनकी पावर हाउस प्लांट में चल रहे मिट्टी के अवैध खेल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्लांट से चोरी-छिपे मिट्टी ले जा रहे एक डंपर का डाला देर रात मुख्य सड़क पर अचानक खुल गया। इसके चलते भारी मात्रा में राख युक्त मिट्टी सड़क पर बिखर गई। फिसलन बढ़ने के कारण सड़क पर वाहनों के पहिए थम गए और यातायात बुरी तरह बाधित हो गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पनकी पावर हाउस प्लांट के अंदर एकत्रित राख युक्त मिट्टी को रोजाना देर रात निर्धारित प्रक्रिया के तहत राख के बंधे तक डंपरों के जरिए ले जाया जाता है। आरोप है कि कुछ डंपर संचालक अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों से सांठगांठ कर इस मिट्टी को बंधे में डंप करने के बजाय बाहर निजी ठेकेदारों को चोरी-छिपे बेच देते हैं।

http://



जेसीबी से हटाई गई मिट्टी

बृहस्पतिवार देर रात भी ऐसा ही एक डंपर मिट्टी चोरी कर बाहर ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसका पिछला डाला खुल गया। सड़क पर राख-मिट्टी फैलने से फिसलन बढ़ गई और राहगीर फिसलकर गिरने लगे। सूचना मिलते ही पावर हाउस प्लांट के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन देर रात ही जेसीबी मशीनों को मौके पर भेजकर सड़क से मिट्टी हटवाने का काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन

दोषी के खिलाफ होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई
तब जाकर यातायात बहाल हो सका। वहीं, मामले में पनकी पावर हाउस प्लांट के सिविल एक्सईएन सौरभ विजय ने बताया कि प्लांट से अनधिकृत रूप से मिट्टी बाहर ले जाने का मामला संज्ञान में आया है। संबंधित डंपर को तुरंत जब्त कर प्लांट परिसर में खड़ा करा दिया गया है। पूरे मामले की गहराई से जांच बैठाई गई है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें