हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) के छात्रों ने कृषि क्षेत्र में तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए एडवांस्ड मल्टीपर्पस ड्रोन विकसित किया है। यह फसलों की निगरानी के साथ रोग और संभावित उपज का आकलन करने में सक्षम है। ड्रोन का उद्घाटन कुलपति प्रो. समशेर और रजिस्ट्रार अमित कुमार राठौर ने किया।
इस प्रोजेक्ट के लिए विश्वविद्यालय को कुल 37.6 लाख की फंडिंग मंजूर हुई है। प्रोजेक्ट में प्रो. एके राठौर (केमिकल इंजीनियरिंग) और डॉ. विवेक वर्मा (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) को-इन्वेस्टिगेटर हैं। पहले चरण को छात्रों ने पूरा किया। टीम में बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के कृष्ण मुरारी गुप्ता, उदित गुप्ता, हिमांशु मौर्य और अमय मिश्रा शामिल हैं।