फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दिवाली पर हादसों से निपटने को हैलट अलर्ट, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

Thu, 05 Nov 2026 08:57 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हैलट अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
दिवाली और अन्य आगामी त्योहारों पर मिलावटी मिठाइयों, पटाखों और आतिशबाजी से होने वाली अप्रिय घटनाओं से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। हैलट अस्पताल में त्वचा, नेत्र, मेडिसिन, हड्डी और सर्जरी समेत सभी क्लीनिकल विभागों के डॉक्टरों व स्टाफ की एक-एक यूनिट को बैकअप के तौर पर तैयार रखा गया है। सभी डॉक्टरों के अवकाश निरस्त कर ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन


प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि त्योहारों के उल्लास में थोड़ी सी लापरवाही त्वचा, आंखों और शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, आतिशबाजी के दौरान निकलने वाला धुआं, हानिकारक रसायन और चिंगारी आंखों को स्थायी नुकसान पहुंचा सकते हैं। बच्चों को पटाखों से दूर रखें। आंखों में कुछ जाने पर तुरंत साफ पानी से धोएं और चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें