डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि हैकर ने कुछ ट्वीट के माध्यमों से बिटक्वाइन का प्रमोशन भी किया था। ऐसे में यह काम विदेश में बैठे किसी हैकर का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पड़ताल में लगे साइबर सेल ने ट्वीटर कंपनी को मेल कर उनसे डाटा मांगा है।
पुलिस कमिश्नर (कानपुर पुलिस) के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल को हैक करने के मामले की जांच कर रहे साइबर सेल को ट्विटर अकाउंट का पासवर्ड चोरी होने की आशंका है। इसके चलते शुक्रवार शाम को ही अकाउंट का पासवर्ड बदल दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, हैकर तक पहुंचने के लिए साइबर सेल ने ट्विटर से मेल के माध्यम से औपचारिक बात शुरू कर डाटा मांगा है। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर विजय सिंह राणा के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल को हैकर ने शाम करीब सात बजे 30 सेकेंड के लिए हैक कर करीब 150 से अधिक ट्वीट कर दिए थे।
डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि हैकर ने कुछ ट्वीट के माध्यमों से बिटक्वाइन का प्रमोशन भी किया था। ऐसे में यह काम विदेश में बैठे किसी हैकर का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पड़ताल में लगे साइबर सेल ने ट्वीटर कंपनी को मेल कर उनसे डाटा मांगा है।
विज्ञापन
जिससे यह पता किया जा सके कि निश्चित समय पर पुलिस के ट्विटर हैंडल पर कहां से लॉगइन किया गया था। ट्विटर के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, पासवर्ड के संबंध में मीडिया सेल में तैनात छह पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ की गई है।