फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: होटल रिजेंटा का 6000 का खाना-किराया डकारा, मैनेजर को भी लगाया चूना, बैग में मिला कूड़ा-खाली पन्नियां

Thu, 29 Oct 2026 09:25 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: स्वरूपनगर स्थित चार सितारा होटल रिजेंटा में कमरा बुक कराने वाले शातिर मुरलीधर रोहिरा ने ठहरने और खाने-पीने का 6,447 का बिल डकार लिया और फरार हो गया। इतना ही नहीं, उसने होटल के मैनेजर को भी झांसा देकर 1,000 की चपत लगा दी और बाद में मांगने पर गाली-गलौज व धमकी दी।
विज्ञापन
कानपुर हाई-प्रोफाइल किडनैपिंग केस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में स्वरूपनगर स्थित चार सितारा होटल रिजेंटा सेंट्रल द क्रिस्टल में टप्पेबाज ने कमरा बुक किया। खाना और किराये के 6447 रुपये डकार कर भाग गया। होटल मैनेजर को भी 1000 रुपये का चूना लगा दिया। मैनेजर के रुपये मांगने पर फोन पर गालीगलौज कर धमकाया। होटल के सीनियर मैनेजर गौरव श्रीवास्तव ने डीसीपी सेंट्रल से शिकायत की।

विज्ञापन

उनके आदेश पर स्वरूपनगर थाने में प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू की गई। गौरव ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 18 अक्तूबर को मुरलीधर रोहिरा ने होटल का कमरा नंबर 205 किराये पर लिया। कमरे का किराया जीएसटी समेत 4200 रुपये तय हुआ था। अगले दिन 19 अक्तूबर की सुबह करीब 10 बजे वह बिना किसी सूचना के अपना बैग कमरे में छोड़कर चला गया।

Trending Videos
विज्ञापन

बैग में कूड़ा और खाली पन्नियां भरी मिलीं
बाहर जाकर उसने होटल के दूसरे मैनेजर दीपक सक्सेना को फोन कर जरूरत बताकर 1000 रुपये किसी अन्य व्यक्ति के क्यूआर कोड पर ट्रांसफर करा लिए। दोपहर करीब दो बजे दोबारा फोनकर 700 रुपये की मदद मांगी। शक होने पर कमरा खुलवाकर चेक कराया, तो अंदर मिले बैग में कूड़ा और खाली पन्नियां भरी मिलीं। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह के अनुसार प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें