फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: संदिग्ध हालात में कार से कुचल कर गार्ड की मौत, हत्या और लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा

Sat, 15 Apr 2023 05:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गार्ड आदित्य के आगे निकलने के बाद पीछे से कार भी हैंड ब्रेक न लगी होने के कारण रफ्तार में आई और आदित्य को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एक मसाला कारोबारी के श्री शांति वल्लभम निवास में शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में कार की चपेट में आकर गार्ड आदित्य मिश्रा (42) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र की है। कारोबारी के आवास पर अमेजन सिक्योरिटी कंपनी के गार्ड कार्यरत हैं।

विज्ञापन

रात के गार्ड अनिल की सुबह आठ बजे ड्यूटी समाप्त होनी थी। करीब 7:45 बजे दिन की ड्यूटी करने के लिए बाइक सवार गार्ड आदित्य मुख्य गेट से अंदर दाखिल हुआ। सामने लाल रंग की एमजी हेक्टर कार खड़ी थी। गार्ड अनिल ने पुलिस को बताया कि आदित्य उसी कार के बगल से बाइक लेकर भूमिगत पार्किंग की तरफ बढ़ा।
तभी उसकी बाइक का हैंडल कार से छू गया। आदित्य के आगे निकलने के बाद पीछे से कार भी हैंड ब्रेक न लगी होने के कारण रफ्तार में आई और आदित्य को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या और लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। हादसा या हत्या को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें