फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जीएसटी टीम ने ऑयल कंपनी पर कार्रवाई कर वसूले 1.20 करोड़

Sun, 04 Jun 2023 11:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

दूसरी कंपनी से लेनदेन कर आईटीसी का गलत लाभ लेने पर जीएसटी टीम ने लहरिया ऑयल इंडस्ट्रीज पर कार्रवाई करते हुए 1.20 करोड़ वसूले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जीएसटी की टीम ने अवैध तरीके से लेनदेन के मामले में शहर की तेल कंपनी पर कार्रवाई की है। जीएसटी की जोनल टीम-द्वितीय ने लहरिया ऑयल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के रनियां और माल रोड स्थित में छापेमारी कर अनियमितता पकड़ी। कंपनी वास्तविक कंपनी के बजाय किसी अन्य कंपनी से माल की आपूर्ति कर रही थी। इसके अलावा इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत तरीके से लाभ लिया जा रहा था।

विज्ञापन


इस पर कार्रवाई करते हुए 1.20 करोड़ रुपये की धनराशि जीएसटी विभाग ने जमा करा ली है। प्रवर्तन टीम ने सॉफ्टवेयर व्हीकल ट्रैकिंग मूवमेंट सिस्टम से डाटा एनालिसिस किया था। इसमें अनियमितता की बात सामने आने पर कार्रवाई की गई। इसमें उपायुक्त राजेश कुमार सिंह, विजय सिंह विशेन, जीतेंद्र सिंह, निखिल कांत, ऋजन कुमार, मोहम्मद फुजैल, देवेन्द्र सिंह, मोदी लाल, सत्य प्रकाश उमराव, कमल सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें