अचानक 10 से 15 अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे
वहीं, मौके पर परिस्थितियां संदिग्ध थी। इसी बीच अचानक 10 से 15 अज्ञात लोग मौके पर पहुंच गए। इनमें से एक लंबी मूंछों वाले व्यक्ति ने खुद को आर्मी से रिटायर्ड बताते हुए ट्रक का मालिक होने का दावा किया। आरोपियों ने सरकारी कार्रवाई में बाधा डालते हुए टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर मारपीट कर सहायक आयुक्त को जान से मारने की धमकी दी।
आरोपियों की तलाश में दी जा रही है दबिश
इस दौरान उन्होंने धमकी दी कि यदि गाड़ी जीएसटी कार्यालय ले जाई गई तो गोली मार देंगे। आरोपियों ने जबरन ट्रक को मौके से हटाकर एक गोदाम में खड़ा करा दिया। जिससे जांच प्रक्रिया प्रभावित हुई। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडे ने बताया कि सरकारी अफसर से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज करने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।