फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जीआरपी ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार, बिहार में दबिश देकर घर से दबोचा

Tue, 08 Sep 2026 02:57 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस ने बिहार के कटिहार जिले में दबिश देकर काफी समय से फरार चल रहे वारंटी समीर को गिरफ्तार कर लिया है। जीआरपी प्रभारी ओम नारायण सिंह और उनकी टीम ने आरोपी को उसके घर के बाहर से दबोचकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर वारंटी को जीआरपी पुलिस टीम ने बिहार स्थित उसके घर के बाहर से धर दबोचा। आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपने पैतृक निवास में छिपा हुआ था। जीआरपी कानपुर सेंट्रल थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में टीम ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

वारंटी की पहचान समीर पुत्र निवासी थाना बलरामपुर जिला कटिहार, बिहार के रूप में हुई है। जीआरपी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी करते हुए आरोपी को उसके घर के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया। रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी काफी शातिर किस्म का है और लंबे समय से फरार चल रहा था।

विज्ञापन

http://



इनकी रही अहम भूमिका

इस सफल गिरफ्तारी और अभियान में जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह, उप-निरीक्षक (उ.नि.) शिव बाबू यादव और उप-निरीक्षक  अभिषेक शुक्ला समेत उनकी पूरी पुलिस टीम की अहम व सराहनीय भूमिका रही। पुलिस आरोपी को कानपुर लाकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें