कुल भूमि का मूल्य 392.05 करोड़ रुपये
नियमानुसार महराजपुर में 65.0940 हेक्टेयर, फुफवार सुईथोक में 36.6812 हेक्टेयर और हाथीपुर में 11.8000 हेक्टेयर निजी भूमि ली जाएगी। भूमि का मूल्यांकन डीएम सर्किल रेट की चार गुनी दर के आधार पर किया गया है। कुल भूमि का मूल्य 392.05 करोड़ रुपये और परिसंपत्तियों का मूल्य 2.34 करोड़ रुपये आंका गया है।
निबंधन शुल्क के रूप में 3.94 करोड़ रुपये होंगे खर्च
भुगतान में महराजपुर के लिए 249.99 करोड़, फुफवार सुईथोक के लिए 102.31 करोड़ और हाथीपुर के लिए 42.08 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। भूमि खरीद की राशि के अलावा सात प्रतिशत स्टांप शुल्क के रूप में 27.60 करोड़ और एक प्रतिशत निबंधन शुल्क के रूप में 3.94 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह राशि यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना से जुड़ी संस्था अलग से वहन करेगी।