फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ग्राम सेवक रोजगार संघ ने तहसील का घेराव किया, एग्रिटाइप डिजिटल क्रॉप सर्वे का विरोध, पुलिस तैनात

Fri, 29 Aug 2025 03:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ग्राम सेवक रोजगार संघ ने एग्रिटाइप डिजिटल क्रॉप सर्वे के विरोध में तहसील का घेराव किया। सदस्यों ने बिना संसाधनों के कार्य करना खतरनाक बताया और सुविधाओं की मांग की।
विज्ञापन
ग्राम सेवक रोजगार संघ का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पंचायत सहायकों के बाद शुक्रवार को ग्राम सेवक रोजगार संघ ने एग्रिटाइप डिजिटल क्रॉप सर्वे के विरोध में तहसील का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि लेखपालों की तरह उन्हें भी सर्वे कार्य के लिए आवश्यक सुविधाएं दी जाएं, तो वे जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं।

विज्ञापन

संघ के सदस्यों का कहना है कि बिना संसाधनों के खेतों में जाकर काम करना, जान के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सुविधाएं नहीं दी गईं, तो सर्वे कार्य नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान माहौल गर्म था, जिसे देखते हुए नरवल पुलिस मौके पर तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें