Kanpur News: दिगम्बर जैन समाज ने दसलक्षण पर्व के द्वितीय दिवस उत्तम मार्दव पर विशेष आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने तत्वारसूत्र का वाचन सुना और नित्य नियम पूजन में भाग लिया।
कानपुर में दिगम्बर जैन समाज के दसलक्षण पर्व के द्वितीय दिवस उत्तम मार्दव पर श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, आनंदपुरी में प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ जमा रही। सुबह भगवान आदिनाथ, भगवान शांतिनाथ और भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक संपन्न हुआ। इसके बाद प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य श्री अनुज जैन परिवार को, द्वितीय सौभाग्य श्री विवेक जैन परिवार को और तृतीय श्री संजय जैन परिवार को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद भोपाल से पधारे विद्वान संजीव जैन ने महान जैन ग्रंथ तत्वारसूत्र का अर्थ सहित वाचन किया, जिसे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सुना। बताया गया कि इस सूत्र को सुनने मात्र से एक उपवास का पुण्य अपने आप प्राप्त होता है। संगीतमय नित्य नियम पूजन भूपेंद्र जैन झंकार ग्रुप ने कराया, जिसमें भजन और नृत्य के माध्यम से सभी ने भाग लिया। शाम को प्रवचन करते हुए संजीव जैन ने बताया कि अहंकार पतन का कारण बनता है, जबकि विनम्रता जीवन का सच्चा आभूषण है।