बेकनगंज थाना क्षेत्र के परेड इलाके में चोरों ने 70 साल पुरानी मीरा पेंट की दुकान को निशाना बनाया। रविवार देर रात छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर दो जगह दरवाजे तोड़कर करीब छह लाख रुपये कीमत के पेंट के गत्ते चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह दुकान पहुंचने पर कर्मचारियों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
हर्ष नगर निवासी कंवारी सुनील मित्तल ने बताया कि वह रोज की तरह रविवार रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसके बाद चोर छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए और दो जगह दरवाजे तोड़कर पेंट के गत्ते समेट ले गए। दुकान के काउंटर में नकदी भी रखी थी, लेकिन चोर उसे हाथ नहीं लगा सके। पीड़ित के मुताबिक दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।