फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 39 मिनट में बंद घर से उड़ाया 20 लाख का माल, दो चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 04 May 2025 03:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चोरों ने भूतल और ऊपर की दोनों मंजिलों के ताले तोड़ दिए थे। लॉक तोड़ने के लिए जीने के पास रखी सरिया का इस्तेमाल किया। कमरों में रखी अलमारियों के लॉक तोड़कर शातिरों ने अंदर रखे करीब 1.5 लाख रुपये के सोने के हार सहित अन्य के गहने चोरी कर लिए।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गुजैनी क्षेत्र के वैदेही विहार मोहल्ले में ऑर्डिनेंस फैक्टरी कर्मी के दस दिन से बंद पड़े मकान से महज 39 मिनट में 20 लाख की चोरी हो गई। चोर 24 अप्रैल की रात 8.51 मिनट पर मास्टर चाबी से सेंट्रल लॉक खोलकर अंदर आए और जेवर व नकदी लेकर कर रात 9.20 मिनट पर फरार हो गए। पड़ोसी के घर के बार लगे सीसीटीवी कैमरों में उनकी हरकत कैद हुई है। परिवार इलाज के लिए नोएडा गया हुआ था। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जरौली फेस-2 वैदेही विहार एलआईजी कॉलोनी निवासी अनिल कुमार दीक्षित अर्मापुर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्टरी में हैं। वह यहां पत्नी शैल के साथ रहते हैं। बेटा दिव्यांश नोएडा की एक कंपनी में है। दिव्यांग ने बताया कि पिता को सिर में खून का थक्का जमा हुआ है। उनका इलाज नोएडा के अस्पताल में चल रहा है। 14 अप्रैल को अनिल पत्नी के साथ इलाज कराने नोएडा रवाना हुए और वहीं रुक गए। 24 अप्रैल की रात्रि करीब साढ़े बारह बजे पड़ोसी संतोष कुमार तिवारी ने उनके घर की लाइट जली हुई और मेन गेट खुला देखा।

विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
उन्होंने फोन पर अनिल को जानकारी दी। पुलिस को भी सूचित किया। ऑर्डिनेंस फैक्टरी रिश्तेदार को फोन कर घर पहुंचने के लिए कहा। सुबह पीड़ित परिवार मौके पर पहुंचा तो उन्हें चोरी का पता चला। चोरों ने भूतल और ऊपर की दोनों मंजिलों के ताले तोड़ दिए थे। लॉक तोड़ने के लिए जीने के पास रखी सरिया का इस्तेमाल किया। कमरों में रखी अलमारियों के लॉक तोड़कर शातिरों ने अंदर रखे करीब 1.5 लाख रुपये के सोने के हार के दो सेट, सात झुमके, चेन, 12 अंगूठियां, सोने के ब्रेसलेट, पायल सहित अन्य के गहने चोरी कर लिए। गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी में दिखे चोरों के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें