फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एसबीआई के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक के घर से 60 लाख का माल पार, पनकी थाने से 200 मीटर दूर पर हुई वारदात

Sun, 12 Jul 2026 11:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एसबीआई के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक के घर चोरी की घटना पनकी के सी ब्लॉक में थाने से 200 मीटर दूर पर हुई। 

विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरे हुए सामान को दिखाती सुमन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनकी थाने से महज 200 मीटर दूर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक के बंद घर में घुसे चोरों ने 60 लाख रुपये से अधिक का माल पार कर दिया। वारदात के वक्त दंपती मुंबई में अपने बेटे के घर पर था। रविवार सुबह नौकरानी घर पहुंची तो चोरी का पता चला। उसने ताले टूटे देख परिवार को सूचना दी। परिवार मुंबई से फ्लाइट लेकर कानपुर पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। चोर पड़ोसी के घर की बाउंड्री से दाखिल होता सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

विज्ञापन


पनकी सी ब्लॉक निवासी संतोष शर्मा के परिवार में पत्नी सुमन शर्मा के अलावा चार बच्चे हैं। दो बेटी पारुल, प्रियंका और बेटा पीयूष अमेरिका में मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करते हैं। एक बेटे अरुण का मुंबई में शिपिंग का कारोबार है। संतोष ने बताया कि बीते 17 जून को वह पत्नी के साथ जबलपुर में एक रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गए थे। वहां से बेटे के घर मुंबई चले गए। घर के मेन गेट की चाबी कुछ दूर रहने वाली नौकरानी के पास थी। वह रोज घर के बाहरी हिस्से में सफाई करने आती थी।

Trending Videos

रविवार सुबह जब घर पहुंची तो ताले टूटे देख अरुण को फोन पर चोरी की जानकारी दी। परिवार घर पहुंचा तो कमरों में रखी अलमारियों के लॉक टूटे पाए। लाखों की नकदी और गहने गायब थे। पीड़ित ने 60 लाख से अधिक की चोरी की बात कही है। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।

 

देर रात 2:22 बजे घर में दाखिल हुआ चोर
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक चोर शनिवार देर रात 2:22 बजे पर पड़ोसी के मकान की बाउंड्री वॉल से फांद कर संतोष के घर में दाखिल होता नजर आया। उसके हाथ में बैग भी था। चोर ने दरवाजों के ताले नहीं तोड़े बल्कि कुंडे ही उखाड़ दिए। मुंबई से आए बेटे अरुण ने बताया कि घर में बाहर से लेकर अंदर तक 10 कैमरे लगे हैं। कुछ कैमरे ऑफ लाइन हैं जबकि कुछ वाईफाई से चलते हैं। चोर बाहर कमरे में रखी डीवीआर ले गया हालांकि वाईफाई से चलने वाले कैमरों को डिस्कनेक्ट नहीं कर पाया।

 

विज्ञापन

सुमन बोलीं, मेरी नौकरानी के गहने भी गायब
सुमन ने बताया कि घर में लक्ष्मी के अलावा एक और नौकरानी 25 साल से काम कर रही है। उसने अपने गहनों की पोटली भी घर में सहेजने के लिए रख दी थी। चोर उसे भी साथ ले गए।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें