फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: करवाचौथ से पहले सोने-चांदी के भाव हुए कम, ग्राहकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका

Wed, 12 Oct 2022 01:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि एमसीएक्स में चांदी का भाव 58340 और सोने का भाव 50915 चल रहा है। चांदी के भाव में कमी है, हालांकि सोने के भाव में गिरावट ज्यादा नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करवा चौथ से पहले मंगलवार को सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली। चांदी का भाव प्रति किलो 59500 और सोने का दाम प्रति दस ग्राम 51900 रुपये हो गया है। जानकारों का कहना है कि अंतररष्ट्रीय बाजार में मची उथल-पुथल के चलते भाव बढ़े थे। अब भाव फिर से कम हो रहे हैं।

विज्ञापन


ग्राहकों के लिए यह खरीद का अच्छा मौका है। सोमवार को चांदी का भाव प्रति किलो 60 हजार था। सोने का भाव प्रति दस ग्राम 52300 रुपये था। अब चांदी के भाव प्रति किलो पांच सौ और सोने के दाम में प्रति दस ग्राम चार सौ रुपये की गिरावट आई है। बीते एक सप्ताह से भाव में कमी देखने को मिल रही है।

चार अक्तूबर को चांदी के भाव 61500 रुपये किलो तक पहुंच गए थे। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि एमसीएक्स में चांदी का भाव 58340 और सोने का भाव 50915 चल रहा है। चांदी के भाव में कमी है, हालांकि सोने के भाव में गिरावट ज्यादा नहीं है। भाव कम रहने से बाजार में ग्राहकी की अच्छी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें