फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बस की टक्कर से स्कूटी पर बैठी बच्ची आई पहिये के नीचे, पिता घायल, गुस्साई भीड़ ने किया पथराव

Fri, 29 Oct 2021 07:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर में आरटीओ विभाग और पुलिस के रहम और करम पर बेलगाम दौड़ रहीं निजी बसें आए दिन जान ले रही हैं। गुरुवार रात को फजलगंज में नागर पेंट्स फैक्ट्री के पास कल्पना ट्रैवेल्स की बस ने स्कूटी सवार मासूम को कुचल दिया। बच्ची के पिता भी घायल हो गए।
विज्ञापन


उधर, बच्ची की मौत से आक्रोशित भीड़ ने बस पर पथराव कर दिया। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने भीड़ को काबू कर घायल को अस्पताल भेजा। पुराने गोविंदपुरी पुल के पास कल्पना ट्रैवेल्स का डिपो है।

गुरुवार रात करीब नौ बजे स्लीपर बस डिपो से बाहर आई और नागर पेंट्स वाले मार्ग से होकर फजलगंज की ओर जा रही थी। वहीं, नौबस्ता निवासी अंजनी मिश्रा अपनी बेटी गौरी (3) के साथ स्कूटी से इसी मार्ग से नौबस्ता की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


बस चालक ने स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी, जिससे मासूम उछलकर सड़क पर गिरी और बस के पहिये के नीचे आ गई। फजलगंज थाना प्रभारी ने बताया कि  बस को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें