फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: बच्ची बोली मैं चीखती रही वो गलत काम करता रहा, आरोपी को भइया बुलाती थी मासूम

Thu, 20 Jan 2022 07:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर पुलिस को दिए बयान में  बच्ची ने आरोपी की बर्बरता की दास्तां सुनाई है। बच्ची ने बताया कि मैं चीखती रही वह गलत काम करता रहा। यह भी कहा था कि मेरा नाम न लेना वरना मार देंगे। दुष्कर्म के बाद बच्ची बेहद गंभीर थी। शरीर भर में नोचे जाने के निशान थे। बुधवार को डॉ. श्रद्धा ने सर्जरी की। उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत बेहतर है। सर्जरी भी सफल हुई है। इलाज जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर पुलिस ने दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के बयान दर्ज कर लिए हैं। बच्ची ने आरोपी की बर्बरता की दास्तां सुनाई। उसने बताया कि वह आकाश को भइया कहती थी। उसने दुकान से पान मसाला मंगाया था। जब वह मसाला खरीदकर उसके पास पहुंची थी तो वह उसे उठा ले गया और गलत काम किया। मुझे पीटा भी। मैं चीखती रही वह गलत काम करता रहा। यह भी कहा था कि मेरा नाम न लेना वरना मार देंगे। उसके बाद वह चला गया था। हम उनको जानते थे इसलिए उसके कहने पर मसाला खरीदकर देने चले गए थे। 

 

पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। वहीं मुठभेड़ के मामले में हत्या के प्रयास व आर्म्स के तहत एक और एफआईआर आकाश पर दर्ज की है। दुष्कर्म के केस में पुलिस अपहरण की धारा भी बढ़ाएगी।

 

जब पुलिस ने 161 सीआरपीसी के तहत पीड़िता के बयान दर्ज किए तो उसने पूरी बात बताई। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि बच्ची अभी अस्पताल में भर्ती है। इसलिए कोर्ट में उसे बयान नहीं किराए जा सके हैं। 

विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की सर्जरी सफल, हालत खतरे से बाहर
दुष्कर्म के बाद बच्ची बेहद गंभीर थी। आरोपी आकाश ने बर्बरता की सारीं हदें पार कर दी थीं। शरीर भर में नोचे जाने के निशान थे। कई जगह दातों से काटा भी था। प्राइवेट पार्ट में गहरे जख्म थे। इस वजह से ब्लीडिंग बंद नहीं हो रही थी। मंगलवार को उसे भर्ती कराया गया था। बुधवार को डॉ. श्रद्धा ने सर्जरी की। उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत बेहतर है। सर्जरी भी सफल हुई है। इलाज जारी है। 

डीएनए जांच होगी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल सकता है केस
एसीपी ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ बेहद पुख्ता वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। डीएनए जांच भी कराई जाएगी। कम से कम समय में इसमें चार्जशीट दाखिल कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस की सुनवाई के लिए अर्जी दी जाएगी। जिससे जल्द से जल्द सुनवाई पूरी हो सके और आरोपी को सख्त सजा मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें