फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घाटमपुर में भक्तिमय हुआ माहौल, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Thu, 30 Jul 2026 12:34 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सावन माह के पहले दिन गुरुवार को घाटमपुर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने सजेती, पतारा, करचुलीपुर और बरनांव के मंदिरों में दूध-गंगाजल से जलाभिषेक कर भांग, धतूरा और बेलपत्र अर्पित किए तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटमपुर में सावन माह के पहले दिन गुरुवार को क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

विज्ञापन

सजेती अज्योरी स्थित बिहारेश्वर महादेव मंदिर, पतारा के बाबा बैजनाथ धाम, करचुलीपुर के अवलेश्वर महादेव मंदिर तथा बरनांव के बाणेश्वर मंदिर समेत क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दूध और गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

http://



सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

भक्तों ने भांग, धतूरा, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसरों में महिलाओं ने शिव भजन और मंगल गीत गाकर भगवान शिव की आराधना की। कई स्थानों पर सुबह से ही पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल
भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों और स्थानीय प्रशासन की ओर से दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन माह में भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है और पहले दिन जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। पूरे दिन शिवालयों में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें