फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीतरगांव हादसा: आरोपी राजू बोला- नशा बहुत था, न कुछ दिखाई दिया न समझ आया, बेकाबू हो गया ट्रैक्टर

Fri, 07 Oct 2022 08:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आरोपी राजू बोला कि उसको यह नहीं पता था कि इतने लोग हादसे में मर गए हैं। वहां से भागकर अपने परिचितों व रिश्तेदारों के घर पहुंचा था। जब मीडिया के जरिये उसको पता चला कि 26 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
आरोपी राजू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुझे बहुत नशा बहुत था। कुछ समझ नहीं आ रहा था न कुछ दिखाई दे रहा था। अचानक से झटका लगा और स्टीयरिंग हाथ से छूट गई। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली समेत खंती में जा पलटा। ये बयान हैं ट्रैक्टर चलाने वाले राजू निषाद के। भीतरगांव मार्ग पर हुए हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में राजू ने बताया कि मुंडन होने के बाद वह और बाने, प्रहलाद समेत जितने पुरुष थे, सभी ने शराब पी थी। गांव से करीब पांच किमी पहले ट्रैक्टर रोका। यहां पर सभी ने नाश्ता किया। इस दौरान भी शराब पी गई। 

प्रयास करते तो बच जातीं कई जानें 
राजू, प्रहलाद व बाने समेत कुल पांच पुरुष ट्रैक्टर पर सवार थे। हादसे के बाद ये सभी सुरक्षित हैं। एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि अगर इन सभी ने तुरंत ही खंती में दबे लोगों को निकलाने का प्रयास किया होता तो कई जानें बचाई जा सकती थीं, लेकिन ये लोग मौके से भाग निकले।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अफसोस है लेकिन क्या कर सकते हैं
राजू बोला कि उसको यह नहीं पता था कि इतने लोग हादसे में मर गए हैं। वहां से भागकर अपने रिश्तेदारों के घर पहुंचा था। अखबार के जरिये उसे पता चला कि 26 लोगों की मौत हो गई है। इसमें उसकी मां व बेटी भी शामिल है। कहा कि उसे अफसोस है लेकिन अब कर भी क्या सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें