फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रितिक अपहरण कांड: हादसे के बिंदु पर क्राइम ब्रांच की जांच, साजिश के नहीं मिल रहे साक्ष्य

Thu, 06 Oct 2022 09:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रितिक सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रितिक सिंह अपहरण कांड में क्राइम ब्रांच की जांच हादसे के इर्दगिर्द घूम रही है। अब तक जांच टीम को किसी तरह की साजिश के साक्ष्य नहीं मिले हैं। सर्विलांस ने करीब 18 संदिग्ध नंबरों को लेकर पड़ताल की, उसमें भी कोई सफलता नहीं मिली। बजरिया निवासी रितिक सिंह 23 अगस्त की सुबह साइकिलिंग करने निकला था लेकिन नहीं लौटा।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच की तो पता चला कि रितिक आखिरी बार अटल घाट पर पहुंचा था। यहीं पर उसका मोबाइल भी बंद हुआ था। वहां से बाहर निकलते नहीं दिखा था। चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इन चारों के पास से रितिक के कपड़े, जूते, ईयरफोन व अन्य सामान मिला था। पूछताछ में युवकों ने बताया था कि रितिक नहा रहा था, उसी दौरान वह डूब गया था।

विज्ञापन

उसका सामान उन्होंने चोरी कर लिया था। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी। तब केस क्राइम ब्रांच ट्रांसफर हुआ था। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि अब तक की जांच में किसी तरह की साजिश के कोई सुबूत सामने नहीं आए हैं। हादसे की आशंका है। फिलहाल जांच जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें