छात्रों को मिलेंगी एआई आधारित कई सेवाएं
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को एआई आधारित रिज्यूमे निर्माण, जॉब मैचिंग, इंटरव्यू तैयारी, रोजगार योग्यता मूल्यांकन, करियर एक्सप्लोरेशन और बहुभाषी क्रेडेंशियल ट्रांसलेशन जैसी सेवाएं मिलेंगी। उद्योगों से सीधे जुड़ने के अवसर प्रदान किए जाएंगे। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल से सौरभ गुप्ता, कोमल शौनक, तुलजा सिंह, अंजली यादव, प्रतीक कनौजिया और मानवेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।