फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: CSJMU में गेट हायर्ड विद रेड रोब कार्यक्रम, छात्रों को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने की पहल, दी ये जानकारी

Thu, 30 Jul 2026 03:17 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएसजेएमयू में छात्रों को रोजगार के आधुनिक अवसरों और एआई आधारित करियर से जोड़ने के लिए तीन दिवसीय गेट हायर्ड विद रेड रोब कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण सत्र में छात्रों को एआई रिज्यूमे निर्माण, जॉब मैचिंग, इंटरव्यू की तैयारी और बहुभाषी ट्रांसलेशन जैसी तकनीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में छात्रों को रोजगारपरक कौशल और एआई आधारित करियर से जोड़ने के उद्देश्य से तीन दिवसीय गेट हायर्ड विद रेड रोब कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पहले सत्र में स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के बीबीए, बीकॉम के अंतिम और प्री-फाइनल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दूसरे सत्र में बीटेक अंतिम और प्री-फाइनल के छात्र शामिल हुए।

विज्ञापन

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. प्रवीण भाई पटेल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उद्योग जगत की आवश्यकताओं, डिजिटल प्लेसमेंट प्लेटफॉर्म और आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना है। रेड रोब के प्रतिनिधिमंडल में साहिल चंदेल, तनिष्क चतुर्वेदी और संस्कार सिंह ने विश्वविद्यालय के साथ हुए एमओयू के तहत उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन

छात्रों को मिलेंगी एआई आधारित कई सेवाएं
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को एआई आधारित रिज्यूमे निर्माण, जॉब मैचिंग, इंटरव्यू तैयारी, रोजगार योग्यता मूल्यांकन, करियर एक्सप्लोरेशन और बहुभाषी क्रेडेंशियल ट्रांसलेशन जैसी सेवाएं मिलेंगी। उद्योगों से सीधे जुड़ने के अवसर प्रदान किए जाएंगे। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल से सौरभ गुप्ता, कोमल शौनक, तुलजा सिंह, अंजली यादव, प्रतीक कनौजिया और मानवेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें