पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ा
एसएचओ अवनीश कुमार सिंह बताते हैं कि रात में ही उसके पकड़ने के लिए योजना बनी और उसे चकमा देकर करचुलीपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर पकड़ा जा सका। तलाशी में उसके पास कमर में लगा तमंचा बरामद हुआ है। उसके ऊपर हमीरपुर जनपद के मौदहा कोतवाली में हत्या के प्रयास, गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप सहित पांच मुकदमे, जबकि साढ़ थाना में तीन मुकदमे दर्ज हैं।