फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: उल्टी दिशा में दौड़ रहे ऑटो की टक्कर से छात्र घायल, लोग बोले- लगातार बढ़ रहे हादसे…नहीं होती कार्रवाई

Wed, 23 Jul 2025 09:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नरवल मोड़ पर उल्टी दिशा में आ रहे एक ऑटो ने 10वीं के छात्र रेहान को टक्कर मारकर घायल कर दिया। परिजनों और अन्य छात्रों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ा ऑटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के नरवल मोड़ के पास उल्टी दिशा में दौड़ रहे ऑटो की टक्कर से छात्र घायल हो गया। टक्कर के बाद साथी छात्र और परिजनों के द्वारा घायल छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाला 10वीं का छात्र रेहान पुत्र असलम निवासी फुफवार सुईथोक उल्टी दिशा में दौड़ रहे तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

नियमों की अनदेखी करते दौड़ रहे हैं वाहन
इलाकाई लोगों का कहना है कि महाराजपुर अंडरपास से नरवल मोड तक उल्टी दिशा से दौड़ते वाहनों के कारण हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। वाहन नियमों की अनदेखी करते हुए उल्टी दिशा में दौड़ रहे हैं, जो आमजन के लिए खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें