फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गंगा का जल स्तर बढ़ा…एसडीएम ने किया घाटों का निरीक्षण, आबादी वाले क्षेत्रों के रहवासियों को किया सतर्क

Thu, 07 Aug 2025 04:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट पर है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने निचले इलाकों का निरीक्षण कर लोगों को सतर्क रहने और राहत केंद्रों की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
एसडीएम ने किया घाटों का निरीक्षण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गंगा का जलस्तर शुक्लागंज की ओर लगातार बढ़ रहा है। गंगा का पानी पश्चिमी गंगा घाट व उत्तरी गंगा घाट के कटरी क्षेत्र के अलावा आबादी वाले कुछ हिस्सों में भी घुस गया है, जिसे जिला प्रशासन ने संज्ञान में लिया है। गुरुवार को डीएम गौरांग राठी के निर्देश पर एसडीएम क्षितिज द्विवेदी व राजस्व विभाग की टीम ने तटीय क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी ने बताया की गंगा में लगातार पानी बढ़ रहा है हालांकि अभी चेतावनी बिंदु 112 मीटर से गंगा का जलस्तर करीब 55 सेंटीमीटर नीचे है । दोपहर में गंगा का जलस्तर 111.450 सेंटीमीटर बताया गया है जिसके चलते पश्चिमी गंगा घाट के गोताखोर मोहल्ला कर्बला हुसैन नगर मिश्रा कॉलोनी के तटीय इलाकों का निरीक्षण किया गया।

जर्जर अवस्था में मिली छत
यहां कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से गंगा का पानी घुसा है। आबादी अभी प्रभावित नहीं है और लोगों को सतर्क रहने को कहा गया। साथ ही, गोताखोर और नाव की व्यवस्था करने के निर्देश नगर पालिका व राजस्व टीम को दिए। एसडीएम ने बताया कि मिश्रा कॉलोनी स्थित नवीन बढ़ केंद्र निरीक्षण के दौरान वहां कुछ कमियां मिला, जहां छत जर्जर अवस्था में मिली।

विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
गंदगी भी मिली, जिसको लेकर पालिका कर्मचारियों को डाटा और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, नगर पालिका के ईओ मुकेश कुमार मिश्रा को पश्चिमी गंगा घाट स्थित बारातसाला की साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वहां पर बाढ़ पीड़ितों को रोका जा सके। निरीक्षण के दौरान लेखपाल अशोक सैनी उदयभान अनूप शुक्ला समेत अन्य कई लोग मौजूद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें