रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
इसमें दूसरे पक्ष कमल हसन की ओर से चाकू बाजी की गई। द्वितीय पक्ष द्वारा प्रथम पक्ष के सुल्तान व फैज उपरोक्त पर चाकू से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उन्हें हैलट अस्पताल कानपुर नगर में भर्ती कराया गया। दोनों पक्ष मोहल्ला 16 बीघा में किराये के मकान में रहते है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर कमल हसन, कमल हसन के मामा के लड़के भूरे पुत्र अज्ञात. मनीस पुत्र अज्ञात, एजाज पुत्र अज्ञात व कुछ लोग नाम पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
देर रात हैलेट में उपचार के दौरान फैज की मौत हो गई। वहीं, फैज के बड़े भाई सुल्तान की हालत गंभीर है, जिसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा और मोहल्ले में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना की जात पड़ताल के लिए तीन टीमें लगाई गई है। बुधवार सुबह मुख्य आरोपी कमल हसन व उसके मामा के लड़के भूरे को पकड़ लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।