कानपुर शहर में मंगलवार को ऐतिहासिक गंगा मेला की धूम रही। रंजन बाबू पार्क में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने तिरंगा फहराकर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद क्रांतिकारियों के शिलालेख पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
करीब 85 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में लोगों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। ट्रैक्टर ट्रॉलियों, ऊंट और घोड़ों पर सवार होकर हुरियारे निकले और पूरे मार्ग में रंग बरसाते रहे। सपाई विधायक अमिताभ बाजपेई भी रंगों में सराबोर दिखे और लोगों के साथ नृत्य किया।