कानपुर में नक्शे पास कराने के लिए केडीए (कानपुर विकास प्राधिकरण) में चार दिवसीय विशेष शिविर 23 अगस्त से शुरू हो रहा है। शिविर सुबह 10:30 बजे से शाम चार बजे तक लगेगा। इसमें अधिकारियों के साथ ही आर्किटेक्ट को बुलाया है। कैंप में ही अधिकतम लोगों के नक्शे स्वीकृत करने की तैयारी है।
इस संबंध में केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने 19 अगस्त को आर्किटेक्ट की बैठक बुलाई है। केडीए उपाध्यक्ष के अनुसार जनता दर्शन और जन सुनवाई पोर्टल से मिलने वाली शिकायतों की समीक्षा में पता चला है कि कुुछ कमियों और एनओसी की कमी की वजह से आर्किटेक्ट स्तर पर ओबीपीएएस पोर्टल पर कई नक्शे लंबित हैं। इन सभी समस्याओं को शिविर में दूर कराया जाएगा।
18002670515 पर करें शिकायत
लंबित नक्शों के निस्तारण के लिए लखनऊ में स्थापित काल सेेंटर से केडीए को भी जोड़ दिया गया है। आवेदक टोल फ्री नंबर 18002670515 पर फोन कर अपनी समस्या बता सकते हैं।
तारीख नक्शे की श्रेणी
23 व 24 अगस्त सभी जोनों के मकान के नक्शे
26 व 27 अगस्त जोन-1,2,3,4 के व्यावसायिक, मल्टी स्टोरी आदि के नक्शे