कानपुर में शुक्रवार को जेल से भागे कैदी असरूद्दीन ने आठ जनवरी 2024 को पत्नी से अवैध संबंधों के शक में दोस्त इस्माइल (25) की गला रेतकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को 14 जनवरी 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। असरूद्दीन मूल रूप से असम का रहने वाला है। उसके तिवारीपुर कैलाशनगर स्थित घर में इस्माइल का आना जाना था। असरूद्दीन को शक था कि उसकी पत्नी अख्तरी के इस्माइल से अवैध संबंध हैं।
हत्या के आरोपी के फरार होने पर सक्रिय हुई पुलिस
इस कारण उसने हत्या की योजना बनाई। इस्माइल कबाड़ बीनने का काम करता था।जिला जेल से हत्या के आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही कमिश्नरी पुलिस सक्रिय हो गई। सभी जोन की पुलिस को असरूद्दीन की जानकारी भेज दी गई है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एसीपी अंजलि विश्वकर्मा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।