कोई कैदी नहीं मिला है अतिरिक्त
जेल प्रशासन के अधिकारियों की जानकारी दी गई। जेल अधीक्षक बीडी पांडेय ने सभी बैरकों में गिनती कराई, लेकिन रात डेढ़ बजे तक असरुद्दीन की कोई जानकारी नहीं हुई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बीडी पांडेय ने बताया कि सभी बैरकों में तलाशी हो गई है, लेकिन अतिरिक्त कोई कैदी नहीं मिला है।
जेल के अंदर कहीं छिपे होने की संभावना
सीसीटीवी कैमरों और बंदी रक्षकों से जानकारी की गई है, कोई भी बाहर जाते हुए नजर नहीं आ रहा है। असरूद्दीन के जेल के अंदर कहीं छिपे होने की संभावना है। पुलिस की मदद से पेड़ों और शौचालयों के डक्ट में तलाशी कराई जा रही है।