फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शताब्दी और स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के चार टीटीई निलंबित, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 24 Mar 2024 09:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में विजिलेंस की छापेमारी के दौरान एक टीटीई के चेन पुलिंग कर भागने के प्रयास और दूसरे के पास से 13 हजार रुपये अतिरिक्त मिलने के मामले में कार्रवाई हो गई है। रविवार को डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने दोनों को निलंबित कर दिया। दोनों टीटीई के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। विजिलेंस की रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, फटकार के बाद पुराने दो मामलों में भी दो टीटीई को निलंबित कर दिया गया है। शनिवार को दिल्ली से कानपुर आ रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 12004 में विजिलेंस की टीम ने छापा मारा था। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आनंद ने चेन पुलिंग की थी। इस आरपीएफ थाने में आनंद के खिलाफ चेन पुलिंग करने का मुकदमा दर्ज हुआ थी। दूसरी तरफ, टीटीई अनुदीप के पास 13 हजार रुपये अतिरिक्त मिले थे, जबकि टीटीई डीके पांडेय, पीपी पांडेय, आनंद और देवेंद्र पासवान से पूछताछ की गई।

डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि अभी विजिलेंस की जांच रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन मामला गंभीर है। दोनों टीटीई को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, प्रयागराज मंडल के अधिकारियों के फटकार के बाद पुराने मामलों में भी दो टीटीई पर कार्रवाई रविवार को कर दी। छह मार्च को दिल्ली से कानपुर के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 12034 में विजिलेंस ने छापेमारी की थी। टीम को टीटीई फैजान के पास 7600 रुपये अतिरिक्त मिले थे। पिछले हफ्ते विजिलेंस ने मरुधर एक्सप्रेस के टीटीई शंभू को अनियमितता करते हुए पकड़ा था। दोनों टीटीई को रविवार को निलंबित करते हुए मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें