फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: झांसी में ट्रैक निर्माण के चलते चार ट्रेनें निरस्त, कई बदले रूट से चलेंगी, जरूरी जानकारी

Tue, 25 Aug 2026 11:46 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन में ट्रैक निर्माण के चलते रेलवे ने 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। 40 दिन चलने वाले इस कार्य के दौरान कई ट्रेनों को दूसरे मार्ग से चलाया जाएगा तो चार ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसका असर कानपुर सेंट्रल से जाने वाली कई ट्रेनों पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन


कानपुर से चलने वाली 12174 उद्योग नगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस निर्धारित अवधि में झांसी-बीना के बजाय हमीरपुर रोड, ओहन और जबलपुर होकर इटारसी जाएगी। 12108 सीतापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी कानपुर सेंट्रल से हमीरपुर रोड, ओहन और जबलपुर के रास्ते संचालित होगी। 22583 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अंत्योदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस गोविंदपुरी-कानपुर सेंट्रल से हमीरपुर, ओहन और जबलपुर होकर इटारसी जाएगी।

12590 चर्लापल्ली-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 11407 पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस इटारसी से जबलपुर, ओहन और हमीरपुर होते हुए कानपुर पहुंचेगी। 12944 उद्योगकर्मी सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी कानपुर से प्रयागराज, मानिकपुर और जबलपुर होकर इटारसी जाएगी। झांसी होकर चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल और 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल को भी झांसी के बजाय इटावा होकर संचालित किया जाएगा। 22129 और 22130 तुलसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस झांसी के स्थान पर खजुराहो होकर ललितपुर और महोबा के बीच चलेगी।
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
निर्माण कार्य के दौरान 05073 केएसआर बंगलूरू-लालकुआं, 05074 लालकुआं-केएसआर बंगलूरू, 07075 हैदराबाद-गोरखपुर और 07076 गोरखपुर-हैदराबाद के निर्धारित फेरे निरस्त रहेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें