फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चार ट्रेनें रद्द व कई के मार्ग में किया गया बदलाव, ये रही पूरी जानकारी

Thu, 23 Jul 2026 08:02 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अगर आप कानपुर से कोलकाता, सियालदह, आनंद विहार, आगरा कैंट, अजमेर या बीकानेर की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के मुगमा स्टेशन पर ट्रैक उच्चीकरण से जुड़े प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) व नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण चार ट्रेनें रद्द रहेंगी। कई के मार्ग में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


24 सितंबर को 13167 कोलकाता–आगरा कैंट एक्सप्रेस और 26 सितंबर को 13168 आगरा कैंट–कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 22 सितंबर को 12329 सियालदह–आनंद विहार एक्सप्रेस और 23 सितंबर को 12330 आनंद विहार–सियालदह एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 23 से 26 सितंबर तक 12987 सियालदह–अजमेर एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी। 23, 24, 25 व 26 सितंबर को 12988 अजमेर–सियालदह एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी। 24 व 27 सितंबर को 12259 सियालदह–बीकानेर एक्सप्रेस और 24 व 25 सितंबर को 12260 बीकानेर–सियालदह एक्सप्रेस भी दूसरे रूट से जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें