फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चार नाबालिग गिरफ्तार, ये सामान भी बरामद

Thu, 04 Jul 2024 08:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गुजैनी के तात्याटोपे नगर में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चार नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के गुजैनी क्षेत्र में मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चार नाबालिगों को गुजैनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की नकदी, बर्तन समेत अन्य सामान बरामद किया है। तात्याटोपे नगर निवासी कामिनी दुबे 12 जून को बेटे के साथ निजी काम से दिल्ली गईं थीं। 21 जून की सुबह करीब 11:30 बजे घर पहुंचीं तो घर का सामान बिखरा पड़ा था।

विज्ञापन


अलमारी से नकदी और बर्तन गायब थे। थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में नाबालिग कैद हुए थे। चारों आरोपियों को गुरुवार को पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों के पास से पुलिस ने आठ हजार रुपये, तांबे के बर्तन, प्लास, कटर, पेचकस व एक टूटा हुआ ताला बरामद किया गया। कोर्ट में पेश कर आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें