फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चार दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल, आठ दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं, अटकेंगे करोड़ों के लेनदेन

Sat, 05 Sep 2026 11:47 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते सितंबर महीने में बैंकिंग सेवाएं आठ दिन तक प्रभावित रहेंगी। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने में देरी और भेदभावपूर्ण प्रोत्साहन योजना के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने 11, 28, 29 और 30 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।
विज्ञापन
बैंक हड़ताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल से सितंबर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। बैंक यूनियनों ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने और भेदभावपूर्ण प्रदर्शनबद्ध प्रोत्साहन योजना के विरोध में 11, 28, 29 और 30 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

विज्ञापन

26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।  सितंबर में हड़ताल और साप्ताहिक छुट्टियों से कुल आठ दिन बैंकिंग कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के चेयरमैन अनिल सोनकर ने बताया कि भारतीय बैंक संघ के साथ हुए समझौते के अनुसार पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू होने के बाद कर्मचारियों को प्रतिदिन 40 मिनट अधिक काम करना होगा।

विज्ञापन

लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे
इसके बावजूद व्यवस्था लागू करने में हठधर्मिता बरती जा रही है। पहले चरण में 11 सितंबर शुक्रवार को हड़ताल रहेगी। इसके बाद 12 को दूसरा शनिवार और 13 को रविवार होने से लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। दूसरे चरण में 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल होगी। इससे पहले 26 को चौथा शनिवार और 27 को रविवार है। ऐसे में लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें