Orai News: 12 अगस्त से लापता चल रही युवती के कोतवाली पहुंचने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया। युवती ने पुलिस के सामने युवक के साथ प्रेम विवाह करने की बात कही। उसने बताया कि दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध थे और उसने अपनी मर्जी से युवक के साथ शादी की है।
बताया जा रहा है कि युवक और युवती एक ही समाज के हैं। कोतवाली पहुंची युवती ने पुलिस को अपनी शादी के संबंध में जानकारी दी। इसी बीच मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवती अपनी बात रखती दिखाई दे रही है।
युवती के सामने आने के बाद उसके लापता होने के मामले की स्थिति बदल गई है। पुलिस युवती के बयान दर्ज करने के साथ मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। पुलिस द्वारा युवक और युवती के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।