फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मुहर्रम के जुलूस में विवादित नारे लगाने के आरोप में चार गिरफ्तार, 47 अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 26 Jul 2024 12:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रावतपुर इलाके में 16 जुलाई की देर रात मुहर्रम जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारे लगाने के मामले में 51 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रावतपुर में मुहर्रम के जुलूस के दौरान भड़काऊ नारे लगाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि जुलूस निकलने के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने ही विवादित नारे लगाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया था। गुरुवार को चारों ने शहर छोड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने दलहन अनुसंधान के पास से चारों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में रावतपुर निवासी अनस, फहीम, अली और मुन्ना शामिल है। पता चला है कि चारों ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूछताछ में चारों ने बताया है कि चारों वह यूट्यूब और सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो देखकर खुद ही उत्साहित होकर पाकिस्तानी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के समर्थक बन गए थे। साथ ही कहा कि उन्हें नारेबाजी के लिए किसी ने नहीं कहा था। प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी सामने आने पर इस बात की जानकारी की जा रही है कि कोई बड़ा संगठन तो शहर में एक बार फिर से हिंसा भड़काने का प्रयास नहीं कर रहा।एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के के जरिए अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही पुलिस आयोजक समेत अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन

पुलिस के सामने हुई थी नारेबाजी
रावतपुर में विवादित नारेबाजी पुलिस की मौजूदगी में हुई थीं, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। जुलूस के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। इसके बाद आयोजक व 50 अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शहर का यह पहला मामला है जब मुहर्रम में भड़काऊ नारे लगाने पर किसी की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें